Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2023। सोमवार को गांव रीड़ी में एक 32 वर्षीय युवा ने मौत को गले लगाकर अपने घर में फांसी लगा ली वहीं गांव लिखमीसर उत्तरादा में एक 29 वर्षीय युवक ने खेत में बनी ढाणी में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता हरिराम जाट ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसके पुत्र 29 वर्षीय ओमप्रकाश ने फांसी लगा ली। युवक को परिजन पीबीएम अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और युवक के इस कदम से माता पिता बदहवास से हो गए है। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिनजों के सुपुर्द कर दिया गया तथा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी रामचंद्र ढाका को सौंप दी है।