Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2023। ग्रामीण ओलंपिक की सफलता से उत्साहित राज्य सरकार इसी थीम पर अब गांव गली के लोक कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच सजाने की तैयारी में जुट गई है। कहा जाते है राजस्थान की माटी में लोक कलाकार उपजते है। यहां गांव गांव, गली गली अनेक कलाकार लोक संस्कृति को जीवंत रखने में अपना योगदान दे रहें है। राज्य सरकार आगामी जुलाई व अगस्त माह में त्रिस्तरीय “राजस्थान युवा महोत्सव” का आयोजन करेगी जिसमें गांव गली के लोक कलोकारों से लेकर सभी क्षेत्रीय कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा। महोत्सव के आयोजन का प्रथम स्तर ब्लॉक का होगा जिसे एक दिन में 5 जूलाई से 25 जुलाई के बीच आयोजित किया जाना है। दूसरा आयोजन जिला स्तर पर होगा जो दो दिन का रहेगा और 26 जुलाई से 10 अगस्त के बीच आयोजित होगा। वहीं तीसरा आयोजन तीन दिन का राज्य स्तर पर होगा जिसका आयोजन 20 अगस्त से 22 अगस्त के बीच होगा। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि महोत्सव में सभी स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा और इसमें 15 से 29 वर्ष के युवा कलाकार भाग ले सकेंगे। इन कलाकारों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विभाग की वेब साइट www.youthboard.rajasthan.gov.in पर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। सभी स्कूलों को योजना के प्रचार प्रसार के लिए आदेश दिया गया है।
ये होगी प्रतियोगिताएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान युवा महोत्सव में सामूहिक लोक नृत्य ( भाग लेने वाले सदस्यों की संख्या-20), सामूहिक लोक गायन (सदस्य-10), नाटक हिंदी या अंग्रेजी में (सदस्य-15), शास्त्रीय नृत्य कथक-1,भरतनाट्यम-1, ओडिसी-1, मणिपुरी-1, कच्छीपुरी-1, शास्त्रीय एकल गायन-1, आशू भाषण-1, समूह चर्चा-1, स्लोगन, कविता लेखन-1, शास्त्रीय वाद्य यंत्र सितार-1, बांसूरी-1, तबला-1, मृदंग-1, वीणा-1, हारमोनियम-1, गीटार-1, योगा-1, मार्शल आर्ट-1, चित्रकला-1(पोस्टर बनाना, मिट्टी मॉडलिंग, भित्ती चित्र), लुप्त एवं दुर्लभ कला- फड़, रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, मांडणा, भित्तीचित्र, कठपुतली, खड़ताल, मोरचंग, भपंग आदि के लोक कलाकार भाग लेंगे। बता देवें ये कलाकार अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। अगर आप लोक कला के जानकार है या आप किसी कलाकार को जानते है तो आप सभी पाठक ये जरूरी खबर कलाकारों तक जरूर पहुंचाए।