Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2023। खाजूवाला में 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप व हत्या के प्रकरण के बाद पूरे जिले में आमजन में आक्रोश है और लगातार न्याय की मांग करते हुए अनेक स्थानों पर प्रशासन को ज्ञापन दिए जा रहें है। आमजन मामले में पुलिस की भूमिका के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहें है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ के अनेक संगठनों की महिलाओं व युवतियों द्वारा एकजुट होकर घटना का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। अनेक सामाजिक संगठन वारदात की निष्पक्ष जांच व आरोपियों को कठोर दंड देने की मांग करते हुए प्रदर्शन में साथ आएगें। तैयारी में जुटे स्वयंसेवकों ने बताया कि बुधवार 28 जून को सुबह 10 बजे उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। अनेक संगठन विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रहें है।

तावणियां पहुंचे भोपाल, भाजपा की कार्यशाला में ले रहें है भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज भोपाल में भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा के शिवप्रसाद तावणियां कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचे है। तावणियां ने बताया कि बीकानेर से एडवोकेट दिलीपसिंह राजपुरोहित सहित राजस्थान से 50 भाजपाइयों की टीम को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यालय से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व महामंत्री चंद्रशेखर ने रवाना किया।