Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2023। क्षेत्र के लिए बड़ी खबर जोधपुर डिस्कॉम से सामने आई है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव दुसारणा बड़ा में एक नया जीएसएस स्वीकृत हुआ है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दुसारणा तृतीय जीएसएस की मांग लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण कर रहें थे। इस जीएसएस के निर्माण के लिए ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मुलाकात की तथा इस जीएसएस की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव उन्हें दिया। जोधपुर डिस्कॉम ने दुसारणां तृतीय जीएसएस की स्वीकृति जारी कर दी है और विधायक ने मंत्री का आभार जताया। महिया ने कहा कि इस जीएसएस के निर्माण से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं व किसानों को बिजली संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ सीधा लाभ मिलेगा। महिया ने इसका कार्य शीघ्र शुरू करवाने की बात कही। दुसारणा क्षेत्र सहित आस पास के गांवो से ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है।