Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2023। खाजूवाला में दलित युवती से गैंगरेप और हत्या के बाद मामले में आज तीसरे दिन भी प्रशासन व मृतका के परिजनों में सहमति नहीं बन पाई है। अभी तक मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव लेने की बात कही है। परिजनों ने उपखंड अधिकारी व पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुनाई और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद पूरे जिले के आमजन में खासा रोष है और पुलिस की खासी किरकिरी हो रही है। घटना के विरोध में अनेक नागरिक व संगठन भी परिजनों का साथ देते हुए न्याय की मांग कर रहें है।