Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2023। विधानसभा चुनाव की आहट से सभी राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई है। दलों के नेता जिले से राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक अपने संपर्कों को तेज करने में जुट गए है। गत चुनावों में विधायक के टिकिटार्थियों ने जयपुर से दिल्ली तक दौड़ भाग शुरू कर दी है। एक ओर मौजूदा नेताओं के लिए नई चुनौतियां उभरने लगी है वहीं क्षेत्र की राजनीति में विकास, बदलाव, युवा के कई मुद्दे उठने लगे है। ऐसे माहौल एक कदम भी सामान्य नहीं विशेष बनकर सुर्खियों में छा रहें है। भाजपा नेता और गत चुनावों में भाजपा से विधायक की टिकिट मांगने वाले रामगोपाल सुथार आज जयपुर पहुंचे। सुथार ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, चंद्रशेखर से मुलाकात की। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ की राजनीतिक स्थितियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि सुथार ने बैठक को सामान्य बताया परंतु नोखा के कुलरिया फेक्टर से भी सुथार को जोड़ा जा रहा है ऐसे चुनावी माहौल में इस बैठक की खासी चर्चा हो रही है। ध्यान रहें नई संसद भवन के निर्माण में कुलरिया परिवार के कार्य के बाद केंद्रीय मंत्रियों से उनकी नजदीकियां भी कई तरह की चर्चाओं को बल दे रही है। रामगोपाल सुथार ने टाइम्स को बताया कि संगठन को मजबूत करने के विषय में चर्चा के साथ अनेक सुझावों पर दृष्टिकोण रखा गया है। इस दौरान सुथार के साथ नवरतन राजपुरोहित, शिव तावणियां व भरत सुथार रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने जयपुर में पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ से की मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के चंद्रशेखर से की मुलाकात, संगठन को लेकर हुई चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से की मुलाकात।