Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। चोरों ने सार्वजनिक हित के उपक्रम से 25 लाख का सामान चुरा लिया और जनहित में बड़ा नुकसान चोरों ने किया है। मामला जाखासर में निर्माणाधीन जीएसएस का है जहां तीन जनों के खिलाफ चोरी का आरोप लगा कंपनी मालिक ने मामला दर्ज करवाया है। जीएसएस का निर्माण कार्य करने वाली फर्म अशोका बिडकोन लिमिटेड नासिक महाराष्ट्र के मालिक 61 वर्षीय दामोदर प्रसाद अग्रवाल पुत्र प्रभुदयाल अग्रवाल निवासी नोएडा हाल निवासी बीकानेर ने जीएसएस पर सुरक्षा में तैनात किए राजू बंजारा, राकेश बंजारा, रामसिंह पर चोरी का संदेह जताते हुए मामला दर्ज करवाया है। अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि जाखासर जीएसएस 132केवी में स्टोर से करीब 25 लाख का सामान चोरी हो गया। यहां स्टोर से जीआई बोल्ट नट एम 16 जो 3261 किलो, आईसोलेटर, पार्टस 33 केवी, आईसोलेटर पार्टस 132 केवी, टॉवर पार्टस 300 किलो सामान गत 24 अप्रेल को चोरी हो गया। उक्त सामान इन्द्राज स्टोर रजिस्टर हो रखा है। परिवादी ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माल बरामद करने की गुहार लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने एएसआई रविन्द्र सिंह को जांच सौंप दी है।