Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। अपने पति से परेशान एक विवाहिता अपने माता पिता के साथ रहने लगी तो भाई व भाभियों ने उसे पीट डाला और विवाहिता ने सेरूणा थाने पहुंचे अपने पति सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव बींझासर में प्रभुराम जाट की बेटी 23 वर्षीय सुमित्रा अपने पिता के साथ थाने पहुंची। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि मेरा विवाह 2015 में मालासर निवासी अमाणाराम पुत्र श्रवणराम जाट के साथ हुआ। विवाह के समय से ही मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता था। बार बार की मारपीट से परेशान होकर मैं गत एक वर्ष से मम्मी पापा के साथ ही रहती हूं। गांव में घर से 13 जून को हमारी भैंस खुलकर भाई श्रीराम के घर चली गई और भाई ने कहा इसे बांध लो। मैं भैंस को लेने गई तो भाई श्रीराम व उसकी पत्नी सुशीला व केशर पत्नी पूर्णाराम ने मारपीट की। मेरी माँ बचाने आई तो उससे भी मारपीट की। पुलिस ने महिला के पति सहित भाई भाभियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जांच एएसआई राजकुमार के सुपुर्द कर दी गई है।