Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। मंगलवार को एक कुटुंब के परिवारों में आपसी मतभेद के चलते मारपीट हुई व 8 जनो ने घर में घुस कर महिलाओं सहित 13 जनों को चोटिल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सरेआम मारपीट व झगड़ा करते परिवारों को छुड़वाया व समझाईश की। मामला गांव जोधासर का है और पीड़ित लिछूराम पुत्र दुर्गाराम मेघवाल ने सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए इसी गांव के नथूराम, जालूराम, पप्पूराम पुत्र रूपराम, गोपालराम, देबुराम, प्रकाश पुत्र मोहनराम, रामेश्वर पुत्र पुसाराम, मनोज पुत्र पेमाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने बताया कि मेरा परिवार 12 जून को चाचा दीपाराम के लड़कों के विवाह में दुलचासर चला गया और पीछे से 13 जून की सुबह आरोपी ट्रेक्टर पर सवार होकर हाथों में लकड़ियां व सरिए, पत्थर लेकर घर में घुस गए। आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और ओमप्रकाश, जीवराज, दीनदयाल, दानाराम, अनीता, द्रोपदी, प्रेम, संपू, गानु, चेना, माली, भंवरी तथा बड़ी दादी फेफा बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके से भूराराम ने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग गए व जान से मारने की धमकियां दी। पीड़ित ने आरोपियों से परिवार को सुरक्षित करने की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी गई है।