Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.04.27 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका इन दिनों राजनीति का शक्ति प्रदर्शन का केन्द्र बनी हुई है एवं इसी उलथ-पुथल में आए दिन कोई ना कोई विवाद सामने आता है। ऐसे में राजनैतिक गलियारों से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि नगरपालिका ईओ का चार्ज अब श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के बीड़ीओ रामचंद्र जाट को दे दिया गया है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जाट अब आगामी आदेशों तक अपने कार्य के साथ साथ नगरपालिका ईओ का कार्यभार भी संभालेगें। विदित रहे कि नगरपालिका में लंबे समय से विधायक गिरधारी महिया की डिजायरों पर ईओ लगाया जा रहा था लेकिन रामचंद्र जाट को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के खेमे में माना जाता है। आप भी देखें आदेश की प्रतिलिपी।