Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे अधिक चर्चित रिड़ी तिहरे हत्याकांड में खबर जोधपुर से निकल कर आ रही है। जुलाई 2008 में हुए इस मामले में जिला न्यायालय द्वारा 15 पुरूषों एवं 4 महिलाओं को आजीवन कारावास का फैसला सुनाया गया था एवं दोनो ही पक्षों द्वारा हाईकोर्ट में अपील की गई है। इस अपील के अलावा आजीवन कारावास प्राप्त महिलाओं द्वारा जोधपुर हाईकोर्ट की डबल बैंच में जमानत की अर्जी लगाई गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश पुष्पेन्द्र सिंह भाटी एवं प्रवीर भटनागर ने मामले में सभी चारों महिलाओं को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया है। बता देवें मामले में कुल आरोपी 23 थे जिनमें से चार को पूर्व में जिला न्यायालय ने बरी कर दिया था।