Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रेल 2023। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में राज्य सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश व्याप्त है एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफइस आक्रोश को जताने के लिए कमर कस ली है। यहां से कार्यकर्ता आगामी 18 अप्रेल को बीकानेर जिला मुख्यालय पर होने वाले जनआक्रोश महारैली में सामूहिक रूप से शामिल होगें एवं सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताएगें। भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बताया कि इस संबध में भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई एवं अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है। यहां से बड़ी संख्या में चारों मंडलों से कार्यकर्ता बीकानेर कलेक्टरी पहुंचेगें एवं प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश स्तरीय नेताओं की अगुवाई में रोष जताएगें।