Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
ban
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ से निकले युवाओं की टोली शनिवार को क्षेत्र के गांव गोपालसर, सूडसर, दुलचासर, देराजसर एवं टेऊ पहुंची व ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कुछ उनसे कहा व कुछ उनकी सुनी। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के निर्देशन में यूथ कांग्रेस द्वारा जन अधिकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को इन गांवों में सम्पर्क किया गया। सम्पर्क के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात की गई एवं उनके पास बैठकर सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारियां दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने भी खुले मन से राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जम कर तारीफ की एवं राज्य की कांग्रेस सरकार का आभार जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से इन योजनाओं को सतत एवं सुचारू रखने के लिए आगामी चुनावों में कांग्रेस का साथ एवं सहयोग देने की अपील की। शनिवार को अभियान में जनसम्पर्क करने वाले कार्यकर्ताओं में संतोष गोदारा के साथ शुभम शर्मा, बनवारी चौधरी, श्रीभगवान चौधरी, मनोज महिया आदि शामिल रहे।