Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। क्षेत्र के गांव जैसलसर के हैरान परेशान ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ निगम कार्यालय पहुंचे है। 7 दिन से बिना बिजली व सुनवाई नहीं होने से आहत आमजन विभाग व जनप्रतिनिधियों को कोस रहें है। ये 80 परिवार लगातार समस्या समाधान की मांग कर रहें है, और इनके घरों में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं बुरी तरह से बिना बिजली भीषण गर्मी में विभागीय लापरवाही की सजा भुगत रहें है। विदित रहें शुक्रवार से ये ग्रामीण धरना, प्रदर्शन करते हुए बिजली की गुहार लगा रहें है। ग्रामीणों ने विभाग पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए इन 80 घरों के परिवारों को बिजली देने की दुहाई दी है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे सोमवार के बिना ढोलकी (छोटा ट्रांसफार्मर) लिए गांव नहीं जाएंगे और यहीं धरने पर बैठे रहेंगे।