Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023। सोमवार से अधिसूचना लागू होने के साथ ही क्षेत्र में चुनाव जोर पकड़ गया है। पहले दिन भले ही कोई नामांकन पत्र दाखिल नही किया गया लेकिन 15 निर्दलीयों एंव 1 पार्टी प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र लिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निर्दलीय प्रत्याशी साँवतसिंह पुत्र गणपतराम निवासी लखासर ने तो अपना नामांकन पत्र लेने के साथ ही दस हजार रुपये की जमानत राशि भी जमा करवा दी है। यहां 1 माकपा प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र लिए जाने की सूचना मिली है। इनके अलावा 15 नामांकन पत्र लिए जाने से अनुमान यही लग रहा है कि इस बार चुनाव में बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी अपने पर्चे तो भरवाएंगे ही। अब चुनाव में खड़े कितने रह पाते है यह तो 9 नवम्बर को नाम वापसी के बाद ही फाइनल हो पायेगा।

आठ तारीखों में सात दिन इस समय भरवा सकेंगे पर्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 30 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक कि आठ तारीखों में सात दिन नामांकन पत्र भरवाए जा सकेंगे। रिटर्निंग अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि इन तारीखों के दौरान 5 नवम्बर को रविवार का अवकाश रहेगा एंव बाकी दिनों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल करवाया सकेंगे।