Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20190922-WA0035
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2019। रविवार का दिन ओर आंधी के साथ हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है। मौसम ठंडा होते ही बच्चों को लेकर परिजन उन्हें घुमाने व झूले खिलाने निकल पड़े। आज शाम हनुमान धोरे पर अच्छी रौनक नजर आयी। युवक, युवतियां व परिजनों के साथ बच्चें यहां मौसम का आनंद लेते नजर आए। मिट्टी की सौंधी खुसबू ओर ऊंचे धोरों से सूरज का ढलना शहर के इस पिकनिक स्पॉट को खास बना रहा है। साथ ही हनुमान मंदिर दर्शन का आनंद भी नागरिक उठा रहे है। नाचते ओर मेह को पुकारते मोर भी बच्चों को लुभाते नजर आ रहे है।