Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210421-WA0044
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2021। जिलाप्रशासन कोविड के कहर की रफ्तार थामने में जुटें है और आज जिलाकलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने बैठक लेते हुए विवाह समारोहों में गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों पर सख्ती बरतने की निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने सभी थानाधिकारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में विजिट करें। बीट कांस्टेबल के माध्यम से विवाह समारोहों की सूचना अपडेट रखें। अधिक विवाह वाले क्षेत्रों में अधिक गश्ती करें। अधीक्षक ने कहा कि किसी भी स्तर पर नियमों की अवहेलना सहन नहीं कि जाए तथा नियम सम्मत कार्रवाई हो। विवाह समारोहों में गाइडलाइन की पालना के लिए 9 दलों का गठन किया गया है। ये दल शाम 7 बजे से विवाह स्थलों की विजिट करेंगे और 50 से अधिक मेहमान संख्या नहीं हो ये सुनिश्चित करेंगे। प्रोटोकॉल की अवहेलना करने वाले मैरिज पैलेस को भी सीज किया जाएगा।