Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20190503-WA0021
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2019। भारत की आजादी के समय गांधीजी ने कहा की जिस दिन गांव मजबूत होंगे उस दिन मैं लोकतंत्र को मजबूत मान लूँगा। संभवत आज गांधीजी होते तो छोटीसी ग्राम पंचायत की बड़ी जीत देख कर लोकतंत्र को सार्थक होना मानते। जी हां, क्षेत्र के बरजांगसर में महिला सरपंच प्रियंका सिहाग के नेतृत्व में गांव की महिलाओं के ईलाज के लिए उपचिकित्सा केंद्र की मांग को लेकर अपने साथियों के साथ अनशन पर बैठ गयी। करीब एक हफ्ते के अनशन के बाद प्रशासन ने नरम होते हुए, गांव की मांग जायज पायी व लिखित में उपचिकित्सा केंद्र की मांग स्वीकार की। आज गांव की हर महिला व पुरुष का ये सपना पूरा हुआ। केंद्र के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये आज स्वीकृत कर दिए गए।
सरपंच प्रियंका सिहाग ने टाइम्स से बातचीत में कहा ये विजय मेरे गांव मेरी मिट्टी की विजय है। उन्होंने सरकार व जिला कलेक्टर कुमार गौतम, जिला सीईओ जिला परिषद, सीएमएचओ का आभार प्रकट किया। सिहाग ने विधायक गिरधारी महिया, नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, सरपंच संघ प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल जानू का आंदोलन को दिए सहयोग व राज्य स्तर पर मामला उठाने के लिए धन्यवाद पत्र भेजें। सिहाग ने क्षेत्र के युवाओं , सामाजिक कार्यकर्ताओं को सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया।