Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
फरसा
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 25 अप्रेल 2020। आज उपखण्ड क्षेत्र में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव घरों में दीपोत्सव के रूप में मनाया गया। विप्र समाज बंधुओं  ने आज आरोग्य दिवस मनाते हुए घरों में पकवान बना कर अपने आराध्य देव को भोग लगाया। लॉकडाउन के चलते इस अवसर पर  कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं हो सका परन्तु श्रद्धालुओं ने अपने घरों में ही पूजा अर्चना की तथा शाम को घरों में दीपक जलाए गए। घरों में  दिन भर भजन कीर्तन किए गए। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तोलाराम तावणियां ने बताया कि कोरोना महामारी के बचाव के लिए पूरे देश में फाउंडेशन व सन्तजनों द्वार  कोरोना महामारी से बचाव व जनकल्याण के लिए देवी सिद्धि मंत्र जाप व जरूरतममदों को भोजन करवाने का निर्णय लिया गया है। फाउंडेशन के श्रीडूंगरगढ़ के शहर व ग्रामीण प्रभारी सुरेन्द्र चुरा, सुनील तावणियां के अनुसार इस अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ तहसील क्षेत्र से 165 ब्राह्मण समाज के लोगों ने 4 लाख मंत्र जाप व 382 जरूरतमंद लोगों को एक माह की भोजन व्यवस्था करवाने का संकल्प लेते हुए संकल्प पत्र भर कर फाउंडेशन को दिए हैं। समाज बंधुओं ने एक दूसरे को बधाईयाँ दी और समाज के सभी नेताओं ने भी शुभकामनाऐं दी।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। विप्रसमाज ने आज घरों में जप किए व परशुराम महाराज का जन्मोत्सव मनाया।