Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20190608-WA0043
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2019। आरोपियों ने घर मे घुस कर पति के सामने पत्नी से बदसलूकी की ओर लूटपाट की, पति के विरोध करने पर उससे मारपीट कर पैर का नाखून उखाड़ दिया। मानवीयता को शर्मसार करने वाली घटना सोनियासर गोगलियान में घटित हुई। गंगादेवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वो अपने घर मे शुक्रवार रात सो रहे थे। आरोपी कुम्भसिंह राजपूत अन्य दो आरोपियों के साथ शराब पी कर घुस गए। तीनो ने उनके साथ बदसलूकी की व सोने के गहने लूट लिए। शोर मचाने पर पति जागे व विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दी व मारपीट की। पति देवाराम के पैर के अंगूठे के नाखून उखाड़ दिया। दोनों के जोर जोर से चिल्लाने पर आरोपी बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।