Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2020-04-27 at 12.47.47(1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 27 अप्रेल 2020। गांव मोमासर की रोही में प्रदीप कुमार पुत्र रतनाराम मेघवाल के ढाणी में आज सुबह आग लग गयी जिससे गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। सोमवार सुबह खेत में प्रदीप का परिवार कृषि कार्यों में व्यस्त था तभी अचानक झोपड़े से आग की लपटें उठने लगी। प्रदीप की पत्नी खाना बना के बाहर आई थी और पीछे से आँधी चलने से चूल्हे की चिंगारी उड़ कर झोपड़े में लग गयी और झोपड़े सहित गृहस्थी का सारा सामान, कपड़े, बिस्तर जल कर खाख हो गए। आग लगने के 15 मिनट बाद लाइट आ जाने से ट्युबवैल चला कर आग बुझाने का प्रयास किया पर तब तक आग सब नष्ट कर चुकि थी। ग्रामीणों ने किसान को मुआवजे देने की भी मांग की है।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। मोमासर में किसान प्रदीप के खेत में झोपड़े में आग लगने से सामान जल कर राख हुआ।