Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20190820-WA0011
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 20 अगस्त 2019। पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के द्वारा सौर ऊर्जा को जैव ऊर्जा में बदलते हैं। यह बायोमास ऊर्जा, विभिन्न प्रक्रियायों से गुज़रते हुए विविध ऊर्जा स्रोतों का उत्पादन करती है। अतः हमें पर्यावरण-संरक्षण एवं ऊर्जा-प्राप्ति के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। ये विचार उपखण्ड अधिकारी सवीना विश्नोई ने कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ऊर्जा दिवस को वृक्षारोपण के अवसर पर रखे। पौधे विद्यालय के स्वामी विवेकानंद हरित बाल क्रीड़ांगन में लगाए गए।

कार्यक्रम में डॉ राधाकिशन सोनी, विद्यालय के प्रधानाचार्य मक्खनलाल मीणा, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रदीप कौशिक ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में व्याख्याता बालाराम मेघवाल, मनोज शेरावत, राजू शर्मा एवं वरिष्ठ सहायक गोपाल राम चौधरी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने परिसर सफाई में श्रमदान किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण में श्रेष्ठ कार्य करने वाले विद्यार्थी विष्णु नाई, विवेक सैनी, नरेंद्र सिंह एवं नवरतन सोनी को उपखण्ड अधिकारी ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की प्रशंसा की।

एक अन्य कार्यक्रम में तहसीलदार सुभाषचंद्र ने अक्षय ऊर्जा दिवस पर जैसलसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में सीबीईओ धर्मपाल सिंह, शिक्षा अधिकारी इन्द्राज सिंह, पंचायत समिति सदस्य नोरंगराम चाहर, सरपंच सुषमा देवी, सवाईसिंह बीका ने भाग लिया। शाला के छात्र-छात्राओं इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया व शाला के कार्यों के बारे में जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। तहसीलदार सुभाषचंद्र जैसलसर गांव में पौधारोपण किया।