Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा में बड़ा बास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बनी पानी की कुंड में गेंहू से भरे कट्टे डाले हुए मिलने पर मंगलवार को गांव में हड़कंप मच गया था एवं गांव के भाजपा नेता बृजलाल तावणियां, सरपंच जसवीर सारण सहित गांव के युवाओं, ग्रामीणों ने रोष जताते हुए जांच करने एवं दोषी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग की थी। कुंड में से निकाले गए कट्टो पर सरकारी राशन की मोहर होने के कारण इन कट्टों के गेंहू को बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार से जोड़ कर देखा जा रहा था। ऐसे में अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरूआ भी मौके पर पहुंचें एवं मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि इस स्कूल में तो नामांकन शुन्य ही है एवं स्कूल लंबे समय से बंद पड़ा है। गरूआ ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में शुन्य नामाकंन है एवं इस कारण इस स्कूल में तो पोषाहार सप्लाई ही नहीं हो रहा था। ऐसे में मामले की रिपोर्ट बना कर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है। वहीं दुसरी और रसद विभाग द्वारा भी मंगलवार को मौके पर पहुंच कर मामले की जांच अपने स्तर पर की गई है। विदित रहे कि वर्तमान में भले ही इस विद्यालय में नामाकंन शुन्य है लेकिन इस स्कूल के पूर्व विद्यार्थी जो अब गांव के युवा है वे फौजी, उद्यमी आदि बन कर गांव का नाम रोशन कर रहे है। इन युवाओं ने प्रशासन से स्कूल को पुन: शुरू करने एवं इस मामले में दोषियों को सजा दिलवाने की मांग की है। मौके पर पांच कट्टे मिले है एवं कई कट्टे गलने के कारण कुंड के अंदर ही रह गए है। ऐसे में पूरी कुंड खाली करने के बाद ही पता चल पाएगा कि कुल कितने कट्टे गेंहू इस कुंड में डाले गए थे। लेकिन ग्रामीण अभी भी इस राज को समझ नहीं पा रहे है कि आखिर गेंहू को पानी के कुंड में डालने का क्या कारण रहा होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पहुंच कर अवलोकन करते अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी।