Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सरदारशहर रोड़ पर तंवर होटल के आस पास का क्षेत्र अवैध शराब का गढ़ बना रहा है। इस होटल सहित आस पास के इलाके में पुलिस ने कई बार अवैध शराब के जखीरे पकडें है एवं अब सोमवार शाम यहां आबकारी विभाग ने कार्यवाही की है। आबकारी विभाग के पीओ ओमप्रकाश ने बताया कि आबकारी टीम बीकानेर से ग्रामीण गश्त लिए क्षेत्र में आई थी एंव इस दौरान मुखबीर द्वारा तंवर होटल के सामने सरदारशहर रोड़ पर अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली।

टीम ने दबीश दी तो वहां मौके पर से अवैध शराब बेचने का आरोपी श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास निवासी जाकीर कलाल शराब से भरा कट्टा छोड़ कर फरार हो गया। इस संबध में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एवं आरोपी द्वारा फेंके गए कट्टे में से 31 पव्वे देशी शराब के जब्त किए गए है। विदित रहे कि जाकीर कलाल के खिलाफ पूर्व में भी अवैध रूप से शराब बेचने की कई शिकायतें आए दिन प्रशासन तक पहुंची है।