Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2024। वोट देकर दोस्त के साथ जा रहें युवक की हत्या की बड़ी खबर नोखा तहसील के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के गांव बेरासर से आई है। शनिवार शाम पारिवारिक रंजिश में एक पक्ष के महेंद्र सारण, मनोज, लालाराम, दानाराम, रामचंद्र जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट देकर लौट रहे थे। बेरासर से सिंजगुरु रोड पर रोही बेरासर में पहुंचे तो सामने आ रही दूसरे पक्ष की कैम्पर गाड़ी आई। जिसने टक्कर मारकर रोक दिया। गाड़ी में सवार लोगों ने लोहे के पाइप, बर्छी, लाठियों से महेंद्र व मनोज पर हमला कर दिया और महेंद्र के दोनों पैर तोड़ दिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। महेंद्र व मनोज को पीबीएम अस्पताल लाया गया जहां दौराने इलाज रविवार अलसुबह 19 वर्षीय महेंद्र की मौत हो गयी। इससे गुस्साए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने जसरासर थाना पुलिस के देर से पहुंचने व अभियुक्तों के भाग निकलने का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और रविवार देर रात तक धरने पर बैठे रहें। पुलिस ने आरोपी लिछमणराम, अजाराम, जेठाराम को डिटेन किया है। एएसपी प्यारेलाल शिवराण ने कहा कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद और पारिवारिक रंजिश है। पूर्व में भी एक दूसरे के खिलाफ अनेक मुकदमे दर्ज करवाये है। हत्या की वारदात के तीन अभियुक्तों को डिटेन कर लिया गया है व अन्य की तलाश जारी है।