Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कुछ युवा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी घूम कर पीले चावल बांटते नजर आ रहें है। ये युवा क्षत्रिय समाज के युवा है और समाज के परिवारों को ढूंढ ढूंढ कर 22 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाले हीरक जयंती महोत्सव में भाग लेने के लिए जोड़ने का प्रयास कर रहें है जयपुर चलने का निमंत्रण दे रहें है। मंगलवार को इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ में श्री रघुकुल राजपूत छात्रावास में समाज के अगुवा नागरिकों द्वारा एक बैठक ली गई जिसमें तहसील के अनेक गांवों से  बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीतनसिंहजी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर वरिष्ठ स्वयं सेवक भरतसिंह राठौड़ ने की। राठौड़ ने बताया कि श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 22 दिसम्बर को जयपुर में प्रस्तावित हीरक जयंती समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर है। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक नागरिक का कार्यक्रम है और सभी नागरिक अपना दायित्व समझ कर इससे जुड़ें। संभाग प्रमुख रेवंत सिंह जाखासर, वरिष्ठ स्वयं सेवक खिंवसिंह सुल्ताना, राजेंद्रसिंह आलसर ने समाज के युवाओं को इससे जुड़ने व बढ़ चढ़ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

श्रीडूंगरगढ़ से जाएगी 30 बसें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षत्रिय समाज के इस विशाल आयोजन में क्षेत्र के गांव गांव से नागरिक जयपुर पहुंचेगे व इसके लिए श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर के लिए 30 बसों की व्यवस्था समाज द्वारा की गई है। श्रीक्षत्रिय सभा अध्यक्ष व श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान छैलूसिंह ने युवाओं और बड़े बुजर्गो से एकजुट होकर क्षेत्र से अधिकाधिक संख्या में हीरक जयंती महोत्सव में प्रत्यक्ष-दर्शी होने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने बताया कि समाज बंधुओ की ओर से करीब पांच लाख रुपए आयोजन के लिए जुटाएं गए है तथा करीब 30 बसों से 22 दिसंबर को जयपुर जाने की घोषणा की।

28 को होगा रथ के साथ बाइक रैली का स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हीरक जयंती महोत्सव में भाग लेने के लिए समाज में जागरण के लिए एक बाइक रैली समाज के युवाओं द्वारा निकाली जा रही है। जेठूसिंह पुन्दलसर ने बताया कि बाड़मेर से जयपुर के लिए हीरक जयंती संदेश यात्रा के रूप में एक रथ के साथ बाइक रैली चल रही है जो 28 नवंबर को श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस रथ यात्रा में अधिक से अधिक युवा सम्मिलित होंगे व जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। पूर्व सरंपच रतनसिंह राठौड़ ने बताया कि क्षेत्र में रैली का स्वागत शेरूणा, जोधासर, झंझेऊ में होगा तथा श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर सर्वसमाज तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा।

इन्होंने लिया भाग व आयोजन को सफल बनाने का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहें। यहां श्री क्षत्रिय युवक संघ के स्वयंसेवको के अतिरिक्त भंवरसिंह झँझेऊ, कल्याण सिंह, रामसिंह, धीरसिंह, शेरसिंह, रामसिंह, लूणसिंह, महेंद्र सिंह, भगीरथसिंह झंझेऊ, भंवर सिंह, माँगु सिंह नथूसिंह, ओमपाल सिंह, प्रताप सिंह जोधासर, अगरसिंह, शेरसिंह, माल सिंह, हरी सिंह कोटासर, रतनसिंह(पूर्व सरपंच) केऊ, भागीरथ सिंह धर्मास, जय सिंह, सवाई सिंह, भीख सिंह, रणजीत सिंह बरजांगसर, विक्रमसिंह सतासर, गुमानसिंह सत्तासर, बालूसिंह, गुलाब सिंह कच्छावा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह भाटी मोमासर, समुंद्रसिंह, लक्ष्मण सिंह, इंद्र सिंह, आदु सिंह, देवी सिंह धीरदेसर चोटियान, जगमालसिंह, श्रवण सिंह, शैतान सिंह, सुमेर सिंह कितासर, रणवीरसिंह, मदन सिंह लखासर, मांगू सिंह, जुगलसिंह, सोहनसिंह, मेघसिंह, प्रतापसिंह, नवलसिंह, मगन सिंह, हजारीसिंह, महिपाल सिंह पुन्दलसर, रतनसिंह नोसरिया, महेंद्र सिंह(पूर्व सरपंच), विजय सिंह, मदन सिंह, लक्ष्मण सिंह नोसरिया मिंगसरिया, विजय सिंह, जगमाल सिंह इन्दपालसर, दशरथ सिंह, भंवर सिंह, सुगन सिंह सोनियासर, अमरसिंह अभयसिंहपुरा, शंकर सिंह,भंवर सिंह, कल्याण सिंह जैसलसर, रणजीत सिंह, कान सिंह, प्रतापसिंह जालबसर, प्रहलाद सिंह, आशु सिंह, फूस सिंह जाखासर, विशाल सिंह डेलवा, गणेश सिंह बीका, विक्रमसिंह शेखावत (पार्षद), प्रेमसिंह चौहान, दलीप सिंह तंवर , मल्लूसिंह, भवानी सिंह श्रीडूंगरगढ़ आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री क्षत्रिय युवक संघ के स्वयंसेवकों सहित अनेक समाज बंधुओं ने बैठक में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीक्षत्रिय सभा अध्यक्ष छैलूसिंह ने कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा रखी।