Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-04-13 at 19.30.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2024। गांव पूनरासर में जसनाथजी सम्प्रदाय के संत पालाजी महाराज के अन्तर्ध्यान दिवस पर दो दिवसीय मेला महोत्सव का आयोजन होगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के महंत प्रेमनाथ सिद्ध ने बताया कि पालाजी महाराज का दो दिवसीय मेला रविवार शाम से शुरू होगा। रविवार शाम को मंदिर में जागरण का आयोजन होगा। जागरण में गायक कलाकार नगाड़ो की धुन पर मल्हार राग, ओमकार राग की पारंपरिक शब्द गान की प्रस्तुति देंगे। जागरण में अग्नि नृत्य का आयोजन भी होगा। अगले दिन 15 अप्रैल, सोमवार को पालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना होगी। इसी के साथ संतश्री की गूदडी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।‌ आयोजन समिति के अनुसार संतश्री के अंतर्ध्यान दिवस पर सोमवार को ही मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। युवाओं द्वारा रक्तदान की अपील के साथ शिविर का प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया गया है। कार्यक्रम में पर्यावरणविद श्यामसुंदर ज्याणी भी शामिल होंगे तथा 5100 फलदार पौधों का वितरण करेंगे। शनिवार शाम आयोजन से संबंधित पोस्टर का विमोचन पूनरासर गुवाड़ में किया गया। विमोचन कार्यक्रम में तोलाराम जाखड़, मुन्नीनाथ सिद्ध, लक्ष्मण नाथ, चुननाथ टांडी, मनोज सिद्ध, ओमप्रकाश गोदारा, गोधुराम ज्याणी, भंवर नाथ, राम नाथ, दिनेश पारीक, लीलाधर पारीक, सावंत नाथ, शेर नाथ, पूर्ण नाथ, ताराचंद, मनफूल नाथ, आदु नाथ, खिराज नाथ, बीरम नाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन संबंधी पोस्टर का विमोचन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान के साथ फलदार पौधों का होगा वितरण।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन समिति के सदस्य कर रहें कार्यक्रम में शामिल होने की अपील।