Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2024। क्षेत्र में एक बड़ी खेल प्रतियोगिता में सोमवार रात मारपीट का विवाद हो गया और एक युवक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मोमासर निवासी 35 वर्षीय सुमित पुत्र बजरंगलाल भार्गव ने पुलिस को बताया कि गांव मोमासर में एक बड़ी खेल प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें 9 सितंबर की रात परिवादी व उसके दो भाई रतन व हरि क्रिकेट का मैच देख रहे थे। उस समय महादेव आर्मी, मोमासर बनाम चूरू का मैच चल रहा था। चूरू की टीम ने महादेव आर्मी मोमासर को मैच हरा दिया। तो परिवादी ने भावना में बहकर कहा आप लोग तो इस टीम से हार गए। तभी गुस्से में हरि सारण पुत्र भैराराम सारण गाली गलौच करने लगा और ऐसा कहने की हिम्मत कैसे हुई की धमकी देने लगा। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने थाप मुक्कों से मारपीट की, मोबाइल तोड़ दिया व जेब में रखे 10 हजार रूपए छीन लिए। आरोपी के अन्य साथी भी मौके पर आ गए और उसे घेर लिया तो परिवादी जान बचाकर मोमासर चौकी पहुंचा। आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।