Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement
  • श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2022। आजकल श्रीडूंगरगढ़ के बाशिंदों को घर से बाहर निकलने पर ऐसी सावधानी रखनी पड़ती है कि एक पैर गलत रखा गया और जान पर बन आये। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की गलियों में हर ओर फैले जानलेवा गड्ढों, नालियों, खुले चैम्बर, झूलते तार, करंट मारते बिजली पोल आदि से हो रहे हर रोज हादसों के बाद श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए अभियान चला कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की अपील की थी। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की अपील पर यूथ टीम सक्रिय हुई है और पालिका की उदासीनता देख कर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुद ही पूरे कस्बे का सर्वे शुरू किया है। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि बारिश बाद पालिका प्रसाशन की पोल खुल गई है और कस्बेवासी जटिल जीवन जीने को मजबूर हैं। कस्बे की यह दुर्दशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसीलिए हमारे कार्यकर्ता हर गली, हर चौराहे पर पहुंच कर जानलेवा गड्ढों, जाम नालियों, खुले चैम्बरों, टूटे क्रास, करंट मारते बिजली पोलों का सर्वे कर रहे हैं। और सर्वे पूरा होने के बाद धरातलीय स्थिति से उच्चाधिकारियों को प्रदेश नेतृत्व को अवगत करवाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ कस्बेवासियों को राहत दिलवाने और कस्बे में व्याप्त अव्यवस्था को दूर करने के लिए यूथ कांग्रेस आंदोलन छेड़ेगी।

इन वार्डो में हुआ सर्वे, ये टीम रही शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस में सोमवार से अभियान शुरू किया था और अभी तक कस्बे के वार्ड 1, 2, 6, 8, 13, 16, 17, 18, 20 का सर्वे हो चुका है। सर्वे टीम में शामिल शुभम शर्मा, मोहसिन खान, विवेक प्रजापत, रामावतार बाना, अमरचंद प्रजापत, किशन वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि आदि युवाओं ने बताया कि इन वार्डों में सभी दिक्कतों का चिन्हीकरण किया गया है सभी को फ़ोटो प्रमाण सहित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। समाधान होने तक इन समस्याओं का पीछा नहीं छोड़ा जाएगा और कस्बेवासियो को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

हालात खराब, डर, सड़ांध, मच्छरों के साये में जी रहे हैं श्रीडूंगरगढ़वासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 15 में पानी की निकासी दूर का सपना है तो वार्ड 17 में धंसी हुई सड़क खुद ही एक समस्या बन गई है। वार्ड 20 में पास की हुई सड़क का निर्माण लटकाने से वार्डवासी परेशान हैं तो वार्ड 18 में 11 हजार वाल्ट के ढीले तारों से हर समय हादसों का डर व्याप्त है। वार्ड 7 को तो पालिका ने बीहड़ भूमि में रखा है जहां ना तो कचरा लेने टेक्सी आती है और ना ही पेयजल पहुंचता है, रोड लाइट तो दूर का सपना


बन गई है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बेवासियों की पीड़ा जानने के लिए किए जा रहे सर्वे में लगभग हर वार्ड में समस्याओं का अंबार ही सामने आ रहा है। कस्बे में व्यवस्थाओं के लिए पालिका सहित बिजली, पानी विभागों द्वारा भी जमकर उदासीनता बरती गई है।

    श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खतरा बने चैंबर की जुटा रहे हैं जानकारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के युवा पहुंच रहे हैं वार्डों की गलियों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां आये दिन फंसते हैं पशुओं के पांव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के घरों में सांस लेना हुआ दुभर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे शहर में हर ओर यही शर्मनाक तस्वीर सामने आती है जहां गोवंश गन्दगी में मुंह मारने को मजबूर है।