Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2025। जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या करने के बाद देश भर में आक्रोश फैला हुआ है। गुरूवार को क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हरिराम बाना की अगुवाई में अपना रोष जताते हुए उपखण्ड़ अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा एवं मामले में कठोर से कठोर कार्रवाही करने की मांग की है। बाना ने बताया कि मामले को राजनैतिक रूप देने से भी युवाओं में रोष फैल रहा है एवं प्रधानमंत्री आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाही करने के बजाए बिहार चुनावों में इस मुद्दे को राजनैतिक रूप देकर वोट मांग रहे है। यह निंदनीय है एवं युवा इसका विरोध कर रहे है। ज्ञापन देने से पहले युवा कांग्रेस कार्यालय में दो मिनिट के मौन से घटना में मरने वाले देशवासियों को श्रृद्धांजलि दी गई। ज्ञापन देने वालों में बाना के साथ मूलचंद स्वामी, दीपक गौतम, लक्ष्य प्रजापत, धर्मपाल बांगडवा, बीरबलसिंह बीका, विक्रम सिंह केऊ, संतोष कुमार गोदारा, विजय डोटासरा, राहुल वाल्किमी, पदमनाथ सिद्ध, राजपाल डेलू, भंवरलाल गोदारा, शिवलाल सिहाग, रामलाल नाहर, रामरख भादू, मोहसीन खान चुनगर, कालू बाना, रामप्रसाद बुडिया, रामनारायण बुडिया आदि शामिल रहे। इस दौरान युवाओं ने आंतकवाद विरोधी नारेबाजी भी की एवं आंतक के गुनाहगारों को कठोरतम सजा देने के साथ साथ घटना के कारणों, सुरक्षा चूक, मददगारों की भी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई है।