Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र देशभक्ति के भावों से भरा है। और यही कारण है चाहे यहां के शहीदों की याद में होने वाले आयोजन हो या चाहे सेना, बीएसएफ द्वारा किये गए कोई भी देशभक्ति आयोजन हो, श्रीडूंगरगढ़वासी उनमे हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ऐसा ही आयोजन हुवा बुधवार को ओर मौका था कि बीएसएफ की बाइक रैली का। आम जन में देश प्रथम के भाव जगाने ओर नशामुमती, राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए बीएसएफ द्वारा पंजाब के अटारी बॉर्डर से लेकर गुजरात के केवडिया तक बाइक रैली निकाली जा रही है। रैली में 17 महिला और 15 पुरुष जवान शामिल हैं और इस साहसिक गतिविधि को हिम्मत के साथ पूरा कर रहे हैं। रैली के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर आशीष होटल पर गौरव टाडा की अगुवाई में स्वागत किया गया और यहां से डीजे के साथ मुख्य बाजार होते हुए रैली झंवर बस स्टैंड पहुंची। यहां पर विधायक निजी सचिव संदीप दुसाद की अगुवाई में युवाओ ने रैली का अभिनंदन किया। रैली को आभार से जयपुर तक डिप्टी कमांडेंड महेश चौधरी लीड कर रहे हैं। इस दौरान बजरंग जाखड़, लोकेश सिद्ध, राकेश सिहाग, रामनिवास सहु, सुभाष तर्ड, शंकर सायच, भजन सायच, सुभाष सारण, विष्णु नाई, शंकर पूनियां, प्रकाश गांधी, मोहन चालिया, लालचंद शर्मा, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे और देशभक्ति के नारे लगाए।