Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
dili
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2021। दिल्ली में रायसीना पहाड़ी पर खड़े राष्ट्रपति भवन की दीवारों ने गुरुवार को बीकानेर के रेगिस्तान से उठे युवाओं की बुलंद आवाज में केंद्र सरकार के खिलाफ नारे सुने। ये युवा किसान हित में कृषि कानूनों, बेरोजगारी, मंहगाई, पेगासस जासूसी कांड का जबरदस्त विरोध करने दिल्ली पहुंचे व प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध गिरफ्तारियां दी। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर बड़ी संख्या में बीकानेर से युवा यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में रायसीना रोड पर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में जिले से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। हरिराम बाना ने बताया कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर देश भर से कार्यकर्ता पहुंचे एवं केन्द्र सरकार का पुरजोर विरोध करते हुए किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए देश भर में युवाओं को सक्रिय होने की बात कही गई है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लुविरा, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन, प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा ने युवाओं को सम्बोधित करते केंद्र को उद्योगपति हितैषी सरकार जो आम जनता व किसान विरोधी बताया। बाना ने बताया कि बीकानेर जिले से प्रदेश मंत्री जितेन्द्र कस्वां, रामनिवास गोदारा, मुरली गोदारा, राकेश खीचड़, बीरबल साईं, रामलाल नाहर, मदन नैण, बाबूलाल जाखड़, भागीरथ जाखड़ सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल हुए देश भर के युवाओ ने संसद घेराव का प्रयास भी किया और इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी जोरआजमाइश भी हुई, पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर युवाओ को रोका।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना नेतृत्व में बीकानेर के युवाओं ने जताया पुरजोर विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संसद का घेराव करने का प्रयास किया युवाओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली में हुआ हंगामा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने दी गिरफ्तारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि कानूनों का जबरदस्त विरोध किया यूथ कांग्रेस ने।