Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-24 at 20.21.30
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2026। क्षेत्र में किसानों को छह घंटे बिना ट्रिपिंग के पूरी बिजली और एफआरटी टीम द्वारा फाल्ट नहीं निकालने की समस्या लेकर किसानों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय पहुंचा।
शुक्रवार को किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ युवा नेता डॉ विवेक माचरा पहुंचे। डॉ माचरा ने बताया कि एक्सईएन अब्दुल मजीद से पूरी छह घंटे बिजली देने, ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करने, लाइन आने वाले फाल्ट तुरंत निकालने की मांग की गई। माचरा ने अधिकारी को बताया कि क्षेत्र में कहीं फाल्ट होने पर किसानों द्वारा अपने स्तर पर ही निकलवाए जाते है और टीम द्वारा फाल्ट नहीं निकाले जा रहें है। वहीं मूंगफली सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत रहती है और ऐसे में विभागीय अधिकारी लापरवाही बरतते है। एक्सईएन अब्दुल मजीद ने विभागीय कार्मिकों को बुलाया व व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने तुरंत एक आदेश जारी कर सोमवार को क्षेत्र की पूरी एफआरटी टीम के साथ बैठक बुलाई। डॉ माचरा ने बताया कि सोमवार को एफआरटी टीम को ग्रामीण अंचल में नियत समय में फाल्ट निकालने के लिए निर्देशित किए जाने का आश्वासन दिया।