Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ की सड़कों पर नारे, स्लोगन, युवाओ ने दिया यह संदेश, जानें खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2021। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीद दिवस के मौके पर अहिंसा यात्रा का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा को एसडीएम डॉ दिव्या चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर चौधरी ने अहिंसा के मार्ग पर चलने से ही उत्कृष्ट समाज का निर्माण होने की बात कही। राज्य सरकार के निर्देशों पर राउमावि से शुरू यह रैली गांधी पार्क, मुख्य बाजार, बैंक आफ बड़ौदा होते हुए सरकारी महाविद्यालय पहुंच कर पूरी हुई। इस दौरान गांधी पार्क ने 2 मिनिट के मौन के साथ शहीद भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने राउमावि शिक्षकों के निर्देशन में भाग लिया और अहिंसक समाज निर्माण का संदेश दिया।

श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के निर्देशों पर शहीद दिवस पर निकाली गई अहिंसा यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क में मौन रख कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि।