Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2026। युवाओं के भविष्य के लिए नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की पुलिस अधीक्षक की अपील गुरूवार से चर्चित है। एसपी मृदुल कच्छावा ने जिले में मिशन नीलकंठ चलाया है। वहीं नशे की पहुंच जिले के गांवो तक घुसपैठ कर चुका है।
सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई कांस्टेबल सेवानंद, मुकेश कुमार, रमेश कुमार, विकास कुमार के साथ बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गश्त पर रवाना हुई। सूडसर रेलवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर बादनू रोड पर सड़क किनारे एक युवक संदिग्ध रूप से गुमसुम बैठा था। थानाधिकारी ने बताया कि सूडसर निवासी 32 वर्षीय विजयपाल जाट से पूछताछ की तो वह सकपका गया और अपनी जेब छुपाने लगा। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो 4.88 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने एमडी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सेरूणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई रतनलाल को सौंपी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।