Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। क्षेत्र में डिग्गी में गिरने पर डूबने से होने वाली मौतो के आंकड़ें लगातार बढ़ रहें है। एक किसान पुत्र की डिग्गी में गिरने से हुई मौत का मामला सेरूणा थाना क्षेत्र में सामने आया है।
गांव राजेडू निवासी तोलाराम पुत्र कुंभाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय देवाराम बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे खेत में पानी डिग्गी पर बूस्टर के पाईप में पानी भर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली व शव परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार सुबह सौंपा जाएगा। मामले की जांच थानाधिकारी इमीचंद करेंगे।