Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में डेंगू के बढ़ते कहर के बीच डेंगू के प्रकोप से लड़ कर उस पर विजय प्राप्त करने वाले बच्चों का युवाओं ने हौसला बढ़ाया। कालूबास में ये सकारात्मक हौसला अफजाई का कार्यक्रम पाराशर मंदिर के पास दौड़ प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ललित सेन, महावीर सेन, तमन्ना राजपूत, रामकन्या सेन, गिरधारी राजपूत सहित मोहल्लेवासियों ने किया व मुख्य अतिथि रामदेव बोहरा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। युवाओं ने डेंगू जागरूकता का प्रयास करते हुए बच्चों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए। प्रतियोगिता में रुचिका नाई, मधु नाई, सिमरन राजपूत, अक्षरा राजपूत, दीक्षा नाई, अनिता नाई, नेहा नाई, नवीन बोहरा, राहुल नाई, युवराज राजपूत, नारायण नाई को पुरस्कृत किया गया। मोहल्लेवासियों ने इस प्रयास की सराहना की।