Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 42 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ है। दिवंगत विमला देवी मेघवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में उन्हें श्रद्धाजंलि देने के साथ शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर में पीबीएम रक्त संग्रहण टीम के डॉ कुलदीप ने उपस्थित ग्रामीणों को रक्तदान का महत्व बताते हुए इससे रक्तदाता के शरीर को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रक्तदान से किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा कर सकने के भाव से जुड़ने व रक्तदान करने की बात कही। आयोजक नितिश मेहरा ने बताया कि सभी रक्तदाताओं का व रक्तसंग्रहण टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश मेहरा, प्राधानाचार्य रामलाल मेहरा, राकेश, अशोक, रेखा, सुमन सहित अनेक ग्रामीणों सेवा सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 42 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजकों की ओर से रक्तसंग्रहण टीम का सम्मान किया गया।