Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-07-14 at 11.23.03
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास में रविवार को होने वाले एक गृह -प्रवेश के मंगल कार्य में अमंगल घटना हो गई है। यहाँ शनिवार रात गृह -प्रवेश की सजावट करते हुए करंट की चपेट में आने से 19 साल के नौजवान की मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई इंद्रलाल ने बताया की कालूबास वार्ड 2 में गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। शनिवार रात यहाँ सजावट करने आये युवक 19 वर्षीय सांवरमल सैनी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद युवक को हॉस्पिटल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविवार सुबह मृतक के पिता राजकुमार सैनी ने मर्ग रिपोर्ट दी है और उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। युवक रावतसर का निवासी था एंव श्रीडूंगरगढ़ में अपनी मौसी के यहाँ आया हुआ था।