Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-01-13 at 09.47.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जयपुर पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाया युवा दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम निदेशक कुम्भाराम घिंटाला एवं एमडी चंद्रमुखी घिंटाला के सान्निध्य में संपन्न हुआ। घिंटला ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। विद्यालय के बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई और स्वामीजी के जीवन प्रसंगो, विचारों, शिकागो धर्म सम्मेलन सहित स्वामीजी पर कविता की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ शामिल हुआ।


राउमावि में युवाओं को दिया नशा मुक्त रहने का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि में सोमवार को तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थानीय शाखा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा बच्चों को नशा मुक्त रहने का संदेश दिया गया और युवाओं से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता एडवोकेट रणवीरसिंह खिची ने न्यायिक सेवा, अपराधिक समस्याओं व सुलभ व त्वरित समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तालुका कोर्ट सचिव जगदीश जांगू ने बाल संरक्षण अधिनियम, यातायात नियम, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन आदि के बारे में युवा विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारियां दी। इस दौरान एडवोकेट चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में जानकारी देते हुए स्वामी विवेकानंदजी के विचारों से सकारात्मक ऊर्जा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा व युवा छात्र छात्राओं ने भागीदारी निभाई।


ठुकरियासर में संघर्ष समिति ने सफाई अभियान चलाकर मनाया युवा दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकिरयासर में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंदजी का स्मरण कर सफाई अभियान चलाया। गांव की संघर्ष समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वामीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। समिति सदस्यों ने ठाकुरजी मंदिर के पास पड़ी गंदगी को हटवाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सदस्यों ने श्रमदान दिया और लोढ़र से साफ सफाई करवाई गई। इस दौरान इंद्रचंद शर्मा, बुलाकिदास स्वामी, छगन सिंह, लालसिंह, सरपंच प्रतिनिधि बुधराम गांधी, हनुमान सिंह गोदारा, श्रवण सैन, राकेश सुथार, पवन टांडी, प्रदीप टांडी, सचिन सैन, रामनिवास, संतोष जाखल, विक्रम सारण, दीनदयाल नाई, पवन गोदारा, श्याम सुंदर नाई सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।


बिरमसर में युवाओं ने मनाया युवा दिवस, लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिरमसर में युवाओं ने स्वामी विवेकानंदजी का स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती समारोह में एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता लालचंद गोयल ने स्वामीजी के जीवन प्रसंगो से शिक्षा लेने और युवाओं को राष्ट्र व समाज के लिए उपयोगी बनने की बात कही। गोयल ने स्वामीजी के प्रेरणादायी विचार “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुको” को आत्मसात करने की बात कही। युवा मांगीलाल डोटासरा ने कहा कि देश की जिम्मेदारी सबसे अधिक युवा कंधो पर है और स्वामीजी कहते थे कि युवा भारत के भविष्य की रीढ़ हैं। डोटासरा ने स्वामीजी के अनेक जीवन प्रसंग सुनाए। श्रवण कूकणा ने सभी का आभार जताते हुए स्वामीजी की प्रेरणा को जीवन में ग्रहण करने की बात कही। कार्यक्रम में रामपाल जाट, रामनिवास, सुभाष, नोपाराम, राकेश गोयल सहित अनेक बच्चे एवं युवा कार्यक्रम में मौजूद रहें।


राजकीय महाविद्यालय में युवा दिवस सप्ताह प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का प्रारंभ किया गया। स्वामी विवेकानंदजी को पुष्पाजंलि अर्पित करने के साथ प्राचार्य महावीर नाथ ने सप्ताह का आगाज किया। पहले दिन सामाजिक सेवा एवं युवा शक्ति पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने युवा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, अनुशासित रहने, राष्ट्र निर्माण के सहयोगी बनने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान कॉलेज का स्टाफ सक्रिय रहा व उत्साह के साथ विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।