Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2021। कांग्रेसी नेता रामेश्वर डूडी के जन्मोत्सव पर यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के नेतृत्व में सिंधी धर्मशाला श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बाना ने बताया कि किसान नेता डूडी के समाजसेवी कार्यों को उनके जन्मदिन पर आगे बढ़ाते हुए शिविर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता वोलेंटियर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। बाना ने बताया कि चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिंधी भवन में नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में निजी तौर पर यह पहला वैक्सिनेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 18 प्लस व 45 प्लस के सभी नागरिक कोरोना का प्रथम डोज लगवा सकेंगे। इसमें स्लॉट बुकिंग से नागरिकों को मुक्ति मिल सकेगी और नागरिक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण करवाएंगे। अपना टीका लगवाने आने वाले नागरिक अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर साथ लेकर आवें व सुरक्षा का टीका लगवाएं। बाना ने कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में युवाओं से टीकाकरण का लाभ उठाने का आव्हान किया है।