Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-03-19 at 6.13.07 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2023। प्रदेश भर में पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में लगी हुई है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी एक्टिव है और रविवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। एसआई बलवीरसिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर से मिली टीम को रेलवे फाटक पर भेजा गया। पुलिस टीम को देख वहां खड़ा युवक भागने लगा जिसका पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबलों ने पीछा कर धर दबोचा। युवक की पहचान गांव पुन्दलसर निवासी भूपेंद्रसिंह पुत्र श्रवणसिंह राजपूत के रूप में हुई है और आरोपी के पास से 12बोर का देसी कट्टा जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस की गिरफ्त में अवैध कट्टे का आरोपी।