Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स

6 जनवरी 2025

दृश्य 1:- पश्चिमी राजस्थान के एक गांव मोमासर में रहने वाली छात्रा सोनू, सीमा व निकिता को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति की सख्त जरूरत है। ये युवतियां कई बार प्रयास के बावजूद आवेदन नहीं कर पाई है। इनके पास ईडब्ल्यूएस का प्रमाण-पत्र होने के बावजूद जनआधर में इसका विकल्प नहीं होने से ये योजना के लाभ से वंचित रह गई है।
दृश्य 2:- अंबिका (परिवर्तित नाम) एक प्रतिभावान छात्रा है, घर से दूर कॉलेज जाने के लिए उसे काली बाई भील स्कूटी योजना में लाभ लेना था। वह आवेदन करने ई-मित्र पर पहुंची तो ईडब्ल्यूएस श्रेणी में होने के बावजूद वह आवेदन नहीं कर पाई और योजना का लाभ लेने से वंचित रह गई। एक अन्य छात्रा सलोनी कंवर कॉलेज जाने आने के लिए डीबीटी वाउचर योजना में आवेदन करने के लिए परेशान हो उठी है। उसके पास खर्च नहीं होने के कारण आखिरकार वे पढ़ाई छोड़ने का मन बना रही है।
दृश्य 3:- नरेन्द्र सिंह को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना है। कई चक्कर काटने के बाद वह अपनी किस्मत को कोसते पढ़ाई नहीं कर पाने को मजबूर हो गया है। उसे विभाग की योजना का लाभ लेने की सख्त जरूरत है परंतु ईडब्ल्यूएस में होने के बावजूद वह वंचित रह गया है। (ये दृश्य पूर्ण सत्यता पर आधारित है।)
जागो सरकार, परेशान है विद्यार्थी, करो समाधान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।  इस प्रकार प्रदेश भर में हजारों विद्यार्थी डीबीटी वाउचर योजना, अनुप्रति कोचिंग योजना, कालीबाई भील स्कूटी योजना सहित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहें है। ऐसे विद्यार्थी ईडब्ल्यूएस श्रेणी (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) में शामिल होने के बावजूद लाभ से वंचित है। इसका कारण है कि जब ये विद्यार्थी आवेदन करते है तो और इनकी एसएसओ में जनआधार से डेटा उठाने पर डेटा सामान्य श्रेणी में शो होता है। जिससे ये आवेदन से वंचित रह जाते है। वहीं सामान्य श्रेणी में आवेदन करने से इन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। ई-मित्र संचालक पवन सैनी ने बताया कि जनआधार में एडिट का ऑप्शन ही नहीं है और इन योजनाओं में आवेदन करने पर डेटा जनआधार से उठाया जाता है। इसमें जरूरतमंद विद्यार्थी लाभ से नहीं मिलने से मायूस हो रहें है। जन आधार में ईडब्ल्यूएस का ऑप्शन सरकार को एड करना चाहिए जिससे इस समस्या का समाधान हो सकें। सैनी सहित मनोज संचेती, मुकेश नाई ने इस समस्या के संबंध में अपने स्तर पर अनेक प्रयास किए है। इन्होंने समाज कल्याण विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत, क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमानसिंह भाटी, पश्चिमी राजस्थान के युवा नेता व शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी को पत्र देकर, व्हाट्सएप मैसेज व फोन कॉल कर समस्या के समाधान का आग्रह किया। प्रदेश के ईडब्लयूएस श्रेणी के सैंकड़ो विद्यार्थियों के हित में इस समस्या समाधान करने की मांग की। वहीं हजारों परेशान विद्यार्थी यही पुकार रहें है कि जागो सरकार…