Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बेनीसर की निवासी युवती रेवंती जाट पुत्री रामकिशन जाट की मृत्यु गुरुवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 2.15 बजे जयपुर-अजमेर नेशनल हाइवे पर बड़के बालाजी स्टैंड के पास बारिश का पानी जमा हो रखा था। तेज गति में स्कॉर्पियो गाड़ी के निकलने पर पानी उछल कर काँच पर आ गया व गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर में भीड़ गई। स्कॉर्पियो जयपुर से अजमेर की ओर जा रही थी। घटना में गाड़ी सवार रेवंती उछल कर गाड़ी के कांच टूट जाने से गाड़ी से बाहर सड़क पर जा गिरी व मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में गाड़ी चालक श्रीमाधोपुर निवासी अमन मान की भी मृत्यु हो गई एंव एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल है। मृतका रेवती का शव शुक्रवार शाम गांव पहुंचा व शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।