Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल की 53 ग्राम पंचायतों के झंडे हाथ में लेकर, मैदान पर परेड में भाग लेकर खेल भावना से खेलने की शपथ लेते हजारों उत्साहित खिलाड़ी, ये दृश्य आज नजर आया रूपादेवी राउमावि के खेल मैदान का। जहां ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि जिलापरिषद सीओ नित्या के., विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने ध्वजारोहण कर खेलों का उद्घाटन किया। समारोह में नित्या के ने पूरे जिले में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन के लिए श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक की सराहना की। उन्होंने हजारों खिलाड़ियों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन में व्यक्ति अनुशासन के मार्ग पर चलकर ही अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ी राजस्थान में अपना नाम रोशन करें। यहां विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि युवा खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक मजबूती प्राप्त करेंगे और आपसी भाईचारे का पाठ भी पढ़ते है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने सभी खिलाड़ियों को उत्साह के साथ खेलने की बात कहते हुए कहा कि सरकार का ये अद्वितीय आयोजन है। गोदारा ने विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता टीम की ग्राम पंचायत को 50 हजार रूपए प्रधान मद से देने की घोषणा की। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने खेल शपथ व निर्वाचन शपथ दिलवाई। सीबीईओ ओमप्रकाश ने खेल में भाग लेने वाली टीमों व खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी।
ये रहें मंच पर, ट्रांफियां देगा मोमासर, भोजन व्यवस्था गोदारा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी गोदारा मंच विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रही। मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती ने सभी विजेता व उपविजेता की ट्राफियां ग्राम पंचायत मोमासर की ओर से देने की घोषणा की। साथ की ग्रामीण ओलंपिक के दौरान 17 से 22 अगस्त तक सभी खिलाडियों के भोजन की व्यवस्था गांव समंदसर के सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा द्वारा की गई है। सरपंच एसोसिएशन लक्ष्मण जाखड़, दुलचासर सरपंच मोडाराम महिया, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, मोमासर सरपंच सरिता संचेती, लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, समदंसर सरपंच प्रतिनिधि खियांराम गोदारा मौजूद रहें। इसके साथ ही तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, पंचायत समिति विकास अधिकारी रामचंद्र जाट सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें। मंच संचालन व्याख्याता राजू शर्मा ने किया।
उद्घाटन मैच खेला लखासर व पुनरासर ने, अतिथियों ने बढाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक स्तरीय खेलों में 25,700 खिलाड़ियों के साथ पूरे जिले में हमारा श्रीडूंगरगढ़ अव्वल रहा। आज यहां ग्राम पंचायतों पर विजेता 382 टीमें मैदान पर उतरी है। महिला वर्ग में 176 टीमें खेल कबड्डी, टैनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्सा कस्सी के खेल खेंलेगी। वहीं पुरूष वर्ग में 206 खिलाड़ी कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल, टैनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल के खेलों में मैच खेलेंगे। आज उद्घाटन मैच गत ओलंपिक में राज्यस्तर पर उपविजेता रही लखासर की महिला टीम व पुनरासर की टीम के बीच खेला गया। अतिथि खिलाड़ियों से मिले और सभी का हौसला बढ़ाया।
हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा महोत्सव में जिले में विजेता रही तोलियासर बालिका दल ने मंच पर प्रस्तुति दी। वहीं जेपीएस के छात्र छात्राओं ने खेलों से जुड़ी प्रस्तुति दी और राबाउमा विद्यालय की छात्राओं ने राजस्थानी गीत पर प्रस्तुति दी। व्याख्याता महेंद्र दाधीच के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने ली परेड की सलामी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ खेल उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर उपस्थित अतिथियों सहित सैंकड़ो खिलाड़ियों ने ली खेल व निर्वाचन की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने कहा खेल से बढ़ता सौहार्द और भाईचारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने खिलाड़ियों को दी बधाई, विजेताओं के लिए की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने दिलवाई खेल व निर्वाचन की शपथ।