Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
नीलगाय के बच्चे का शिकार होते होते बचा, रिड़ी के युवाओं ने बचाएं प्राण, जानें पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2021। नीलगाय के बच्चे को गांव रिड़ी के युवाओं ने आवारा कुत्तों का शिकार बनने से बचा लिया। नीलगाय के इस बच्चे को गांव के श्रीवीर बिग्गाजी मंदिर के पास एक खेत में आवारा कुत्तों ने घेर लिया व उस पर टूट पड़े। वहीं पास ही के खेत में काम कर रहे किसान पूनमचंद लुहार ने लाठी लेकर कुत्तों को खदेड़ा। अपने मुंह से निवाला छीनते देख कुत्ते पूनमचंद का सामना करने को भी आतुर हो गए परंतु तभी मौके पर रामचंद्र जाखड़, रेवंतनाथ सिद्ध व पुरखाराम महिया पहुंचे व कुत्तों को वहां से खदेड़ा। ये युवा घायल नीलगाय के बच्चे को पास ही ढाणी में लेकर आए। युवा शेराराम सहु व पुरनाथ सिद्ध ने वन विभाग के हरिकिशन को सूचना दी और घायल बच्चे को वन विभाग पहुंचा कर इलाज शुरू कर दिया गया है। गांव के जागरूक युवा पुरनाथ ने जीव प्रेमी युवाओं का नीलगाय के बच्चे के प्राण बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने नीलगाय के बच्चे के प्राण बचाए व उसकी देखरेख भी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने आवारा कुत्तों का शिकार बनने से नीलगाय के बच्चे को बचाया
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने बच्चे को वन विभाग पहुंचा कर इलाज प्रारंभ करवाया।