Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-11-25 at 21.27.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सबसे देरी तक मतदान गांव कुंतासर में हो रहा है। यहां पर ईवीएम धीमे होने के कारण मतदान में खासी देरी हुई एवं शाम छह बजते ही जब मतदान केन्द्र के गेट बंद कर दिए गए तो कई युवक स्कूल की चारदिवारी पर चढ़ कर अंदर आने का प्रयास करने लगे। इस दौरान वहां तैनात पुलिस बल के जवान ने डंडा फेंका तो युवक के डंडा लगा एवं युवक दिवार से निचे गिर गया। इस दौरान युवक के चोट आने से पैर में फेक्चर हो जाने की जानकारी मिल रही है। युवक के चोटिल होने पर ग्रामीणों ने मतदान केन्द्र के गेट पर पहुंच कर रोष जताया तो मौके से मिली सूचना पर अतिरिक्त जाप्ता वहां पहुंचा एवं उसके बाद ग्रामीणों को मतदान केन्द्र से हटाया गया। बताया जा रहा है घटना में घायल कुंतासर निवासी ओमप्रकाश पुत्र भैराराम रायल को पैर मे चोट के कारण बीकानेर रैफर किया गया है। वहीं कुंतासर में अभी भी मतदान अंतिम दौर में चल रहा है एवं इसके बाद ही क्षेत्र मे कुल मतदान के आंकड़े सामने आ पाएगें।