Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में अपने गांव से ससुराल आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां युवक की मौत हो गई। 30 वर्षीय युवक मुकेश पुत्र त्रिलोकचंद नाई निवासी डूंगरबालाजी, गोपालपुरा रविवार को अपने ससुराल इंदपालसर में ससुर ज्ञानीराम नाई के घर आया। यहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे और मुकेश ने पीबीएम में दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली व हैड कांस्टेबल देवाराम ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।