Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक युवक का अपहरण्स करने व उसके साथ मारपीट कर उसका कीमती सामान छीन लेने की घटना सामने आई है। धीरदेसर चोटियान निवासी 20 वर्षीय युवक कुलदीप पुत्र भंवरलाल जाट ने लूणकरणसर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए 24 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र काशीराम जाट निवासी सुरनाणा, राकेश मुण्ड निवासी धीरेरा, सुभाष मुण्ड निवासी कुजटी, नरेन्द्र चोटिया निवासी धीरदेसर चोटियान के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नियत से मारपीट की व सोने की चैन, रूपए, मोबाईल फोन छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।