Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2022। एक युवती का फोटो खिंच कर उसे वायरल करने के विवाद में एक युवक को थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने जेल में डाल दिया है। महिला की परिवाद पर युवक को समझाईश के लिए थाने बुलाया गया और युवक 22 वर्षीय कालूराम पुत्र लिखमाराम सांसी निवासी मालासर, चुरू युवती को देखते ही भड़क गया। युवक तैश में आ गया और मैं तो ऐसे ही परेशान करूंगा कह कर चिल्लाने लगा। इस पर थानाधिकारी ने उससे समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।